EntertainmentCelebrityFeaturedFinanceHealthLatest NewsLifeStylePoliticsStates

नोएडा के ट्विन टावर्स को गिराने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- भ्रष्टाचार करने का परिणाम आया सामने

दिल्ली से लखनऊ जाते समय इटावा रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए रुके नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों की ताकत ने ही हमे प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी लखनऊ जा रहे थे। इटावा स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस पर रुकने की जानकारी पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहले से ही वहां पहुंच चुके थे। ट्रेन रुकने पर दरवाजे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने गुलदस्ता देकर व पट्टिका पहनाकर शुभकामनाएं भीी दीं।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के पीछे कार्यकर्ताओं की ताकत है और देश के प्रधानमंत्री के प्रति जनता का जो विश्वास और आशीर्वाद है, उसे लेकर वह आगे बढ़ेंगे। नोएडा में ट्विन टावर गिराए जाने पर उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार की मार थी, जिसको गिराया गया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है उसका परिणाम सामने आ गया और जो भी इसमें दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई सरकार द्वारा की जाएगी।

इस दौरान भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे,सुबोध तिवारी,मनीषा शुक्ला, अन्नू गुप्ता, विकास भदौरिया, शिवाकांत चौधरी, रामशरण गुप्ता, अजय धाकरे, प्रदीप शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button