States

मंदिर से मूर्ति चोरी करने वाले चार लोग गिरफ्तार, सफीपुर पुलिस ने चोरी की गई मूर्तियों संग पकड़ा

उन्नाव

 

जनपद  में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सफीपुर पुलिस द्वारा मंदिर में  चोरी की घटना का  करते हुए चार अभियुक्तों को चोरी की दो मूर्तियां बरामद कर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विगत दिवस  बाबा बद्री प्रसाद ठाकुर द्वारा मन्दिर से माता सीता व लक्ष्मण जी की धातु की मूर्तियां चोरी हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में सफीपुर कोतवाली में मु0अ0सं0 71/2022 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत  किया गया था। ।जिसमे शामिल अभियुक्तों को  उ0नि0 सतेन्द्र कुमार दिवाकर ने  हमराह का0 अक्षय कुमार,  का0 बोबी, का0 मयंक प्रताप व का0 बन्टी के साथ  मुखबिर की सूचना पर  चोरी की  गयी  दोनों मूर्तियां बरामद कर दीपक दीक्षित पुत्र बनवारी लाल दीक्षित निवासी ग्राम जमुनिहाकच्छ थाना फतेहपुर चौरासी ,देवी प्रकाश मिश्रा पुत्र सरस्वती भूषण मिश्रा निवासी मो0 टिकली बाजार कस्बा व थाना सफीपुर ,नन्हू उर्फ रघुवीर पुत्र जगदीश निवासी मो0 पसियाना कस्बा व थाना सफीपुर ,शोभित सिंह पुत्र नरेश सिंह निवासी मो0 दुबियाना कस्बा व थाना सफीपुर  को परियर रोड से गिरफ्तार किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button