Advertisement
States

Himachal Disaster: हिमाचल आपदा पीड़ितों को मिलेगा घर, CM सुक्खू का बड़ा एलान – 7 लाख रुपये की मदद

हिमाचल में आपदा प्रभावित को मिलेगा घर, CM सुक्खू का बड़ा एलान; 7 लाख रुपये भी देगी सरकार

Himachal Disaster: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मंडी जिले के हर आपदा प्रभावित को घर मिलेगा। हिमाचल सरकार सात-सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। प्रदेश में घर बनाना आसान नहीं होता। वह लोगों के दर्द को समझते हैं। संकट की घड़ी में सरकार मजबूती से हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

आपको बता दे कि कई परिवारों के घर पूरी तरह बह चुके हैं या रहने योग्य नहीं बचे हैं। ऐसे में जहां संभव होगा सरकार भूमि उपलब्ध करवाएगी। लेकिन वन भूमि पर पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार की अनुमति आवश्यक है। सभी भाजपा सांसद केंद्र सरकार से स्वीकृति दिलाएं। यह समय राजनीतिक मतभेदों का नहीं, जनसेवा का है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बुधवार को मंडी जिले के सराज हलके के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों की पीड़ा साझा की।

उन्होंने बगस्याड़ राहत शिविर में पीड़ितों से मुलाकात कर न केवल उनकी पीड़ा सुनी बल्कि उन्हें भरोसा भी दिलाया कि सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। प्रभावितों व बच्चों के साथ राहत शिविर में भोजन किया व व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सराज क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। 50 बैकहो लोडर (जेसीबी) व अन्य भारी मशीनें सड़कों की बहाली में लगाई हैं।

बता दे कि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जब तक सड़कें बहाल नहीं होतीं राहत पहुंचाना बड़ी चुनौती रहेगा, लेकिन प्रशासन इसे पूरी तत्परता से संभाल रहा है। मुख्यमंत्री ने थुनाग, थुनाडी, लंबाथाच, जरोल, पांडवशिला, कुथाह व जंजैहली का भी दौरा किया। प्रभावितों को आश्वासन दिया कि दुकान, पशुशाला व पशुधन को हुए नुकसान की भरपाई भी सरकार करेगी। पत्रकारों से बातचीत में इंटरनेट मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं हेलीकाप्टर से रैनगलू तक राहत सामग्री पहुंचाई थी।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। 2023 की भीषण आपदा में राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से पीड़ितों का पुनर्वास किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लगातार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से संपर्क में हैं।

आपसी सहयोग से वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर राहत कार्यों में लगाए गए हैं, जिनका उपयोग जयराम ठाकुर भी कर रहे हैं। कुछ लोग इस त्रासदी में भी ओछी राजनीति कर रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार ईमानदारी से जनसेवा में लगी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

Back to top button