DharmEntertainmentFeaturedHealthLifeStyle

जानिए 19 सितंबर सोमवार का दैनिक राशिफल 

मेष राशि

मेष राशि वालों आज अपनी योजनाएं किसी को न बताए, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। बच्चे की गतिविधियों और कार्यों की निगरानी करना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी और परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों इस समय आप जो योजनाएं बना रहे उनमें असफलता मिल सकती है। युवाओं को करियर से जुड़े कार्यों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार के लिए स्थिति अनुकूल होती जा रही है। जीवनसाथी काम के अधिक बोझ के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएगा। मुंह छिल सकता है।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों कुछ समय से आप अपना ध्यान खुद पर नही दे रहे हैं कृपया ध्यान रखें। भाइयों से किसी प्रकार की अनबन का भय है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार के स्थान या कार्य प्रणाली में बदलाव की आवश्यकता है। जीवनसाथी परिवार की देखभाल में पूरी तरह समर्पित रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों किसी भी नए कार्य को शुरू करने की अच्छी संभावना है। किसी करीबी से अनबन की आशंका है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय में मददगार साबित हो सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आप अपने आत्मविश्वास से सभी परेशानियों को खत्म करने में सफल होंगे। बच्चों पर बहुत अधिक ध्यान और अनुशासन देना उन्हें परेशान करेगा। व्यापार में अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तनाव के कारण गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों यदि आज आप कोई संपत्ति लेने का विचार कर रहे है तो समय उत्तम है। विद्यार्थी अधिक समय सोचने और समझने में व्यतीत कर सकते हैं। मनोरंजन और सौंदर्य उत्पादों से जुड़े कारोबार में सुधार होगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

तुला राशि

तुला राशि वालो आप आज आप अपने अच्छे स्वभाव से सभी का दिल जीत लेंगे। जिसके कारण बाहरी व्यक्ति काम में दखल देंगे। पब्लिक डीलिंग, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े कारोबार आज फायदेमंद रहेंगे। पति-पत्नी के बीच अहंकार को लेकर विवाद हो सकता है। कोई पुराना रोग फिर से प्रकट हो सकता है।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में आपका दिन व्यस्थ रहेगा। बच्चे अपने करियर को लेकर तनाव में रहेंगे। सरकारी जातक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। पति-पत्नी को अपने रिश्ते मधुर रखने चाहिए। अनहोनी की आशंका है।

 

धनु राशि

धनु राशि वालों आपकी मेहनत और अच्छी सोच आपको आज सफलता दिलाएगा। पिता या पिता जैसे व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की अपमानजनक स्थिति उत्पन्न न होने दें। व्यापार में आज भाग्य पूरी तरह से आपके साथ रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

 

मकर राशि

मकर राशि वालों आपका सफल होना आज तय है। बहुत अधिक आत्म-विवादास्पद होने से आपके व्यक्तिगत जीवन और परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। घर में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज का आपका पूरा दिन आपके हित में होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कार्य क्षेत्र में कागज संबंधी कार्यों को व्यवस्थित रखें, अत्यधिक कार्य के कारण, परिवार ध्यान नहीं दे पाएगा। सेहत का ध्यान रखें।

 

मीन राशि

मीन राशि वालों कार्य को शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाए और फिर कार्य की शुरुआत करे, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना जरूरी है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। खान-पान से जुड़े कारोबार में धीरे-धीरे सुधार होगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button