DharmEntertainmentFeaturedHealthLifeStyle

जानिए 12 सितंबर सोमवार का दैनिक राशिफल

मेष राशि

मेष राशि वालों निवेश के लिए समय आज बहुत अच्छा है। आलस्य के कारण आप किसी काम को नजरअंदाज कर सकते हैं, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। कार्यक्षेत्र में अटके काम अब गति पकड़ेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

आज आप अपनी दिनचर्या को सुखद रखने के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे और उसमें सफलता होगी। अपने करीबी दोस्तों और संपर्कों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी।

मिथुन राशि

घर में किसी धार्मिक यात्रा से संबंधित योजना बन सकती हैं। धैर्य से काम ले अन्यथा अनर्थ होने के योग हैं। युवाओं को मौज-मस्ती करने के बजाय अपने करियर और भविष्य की योजना बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है इस बार करियर और कार्यक्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए अधिक प्रयास करने की जरूरत है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपके लिए ग्रहों की स्थिति अच्छी हो रही है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कभी-कभी अत्यधिक हस्तक्षेप के कारण घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य अपनी देखरेख में करेंगे तो अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर हो सकते हैं।

सिंह राशि

संपत्ति की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई कार्य चल रहा है, तो उसमे आपको सफलता मिलेगी। किसी सदस्य की नकारात्मक बातों से घर के माहौल में थोड़ी निराशा हो सकती है। तनाव की बजाय समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। कार्यक्षेत्र में व्यापार में मंदी की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालो को पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। घर में किसी भी समस्या को गुस्से की बजाय शांति से सुलझाने का प्रयास करें। किसी वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के टूटने से भारी खर्च हो सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में चल रही मुश्किलों को दूर किया जा सकता है। दांपत्य जीवन और प्रेम दोनों सुखी रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों जीवनशैली को और उन्नत रखने की कोशिश करें। विवाहित जातकों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की अनबन हो सकती है। इस समय परिस्थितियों को संभालने के लिए धैर्य और संयम का प्रयोग करें, अन्यथा आपका प्रभाव खराब हो सकता है। कुछ निजी कारणों से आप व्यापार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आप दिन की शुरुआत में कार्यों में बहुत व्यस्त रहेंगे। किसी से बुरी तरह बात करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर आदि से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिलेगी। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों आज करीबी लोगों के साथ सुकून भरी मुलाकात होगी और दिन अच्छा बीतेगा। इस समय मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। गणमान्य व्यक्तियों और सम्मानित लोगों के साथ संबंध बनाए रखना आपके व्यवसाय में फायदेमंद साबित होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों आज कुछ लोग आपके काम में मुश्किल पैदा सकते हैं। कई बार आपका अति आत्मविश्वास और अहंकार आपको भटका सकता है। अपने इन दोषों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में लगभग अधिकांश कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों सामाजिक कार्यों में आपका योगदान लाभ देगा। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहना ही अच्छा रहेगा। वे आपको आपके लक्ष्य से विचलित कर सकते हैं। बाजार में आपकी योग्यता और प्रतिभा के कारण आपको कुछ नई सफलता मिल सकती हैं। घर और व्यापार में उचित सामंजस्य बना रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों अपने कार्यों को नया आकार देने के लिए अधिक रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत के कारण उचित परिणाम नहीं मिलने से आत्म-प्रभावकारिता कम हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन उत्तम है। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button