DharmEntertainmentFeaturedFinanceFoodHealthLifeStyleMake-up

जानिए कैसा रहने वाला है आपका 2 सितंबर का दिन, दैनिक राशिफल 

मेष राशि

मन जरूरत से ज्यादा खुश रहेगा, लेकिन किसी के साथ बातचीत के समय सावधानी बरते। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। आज कुछ अधिक खर्चे हो सकते है, रहन-सहन में असहज रहेंगे। कार्यस्थल पर कोई नोक झोंक हो सकती है सावधान रहें और कार्य के प्रति लगन दिखाएं।

वृषभ राशि

नौकरी में बॉस के साथ उचित व्यवहार रखें, कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बनी हुई है। सेहत का अधिक ध्यान रखें, परेशानी हो सकती है। धैर्य से काम लीजिए, सफलता अवश्य मिलेगी। पिता की तबियत बिगड़ सकती हैं।

मिथुन राशि

मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवाद एवं झगड़े भी हो सकते है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र के साथ से आय में वृद्धि हो सकती हैं, मगर आज आपके खर्च भी बढ़ेंगे। धार्मिक कार्य एवं पूजापाठ में लीन रहे।

कर्क राशि

किसी कार्य के पूरा न होने से निराश हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। पढ़ाई से जुड़े कार्यों में सफल रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें आंखो मे परेशानी हो सकती है। परेशानियों के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से मिले।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में नोक झोंक व बदलाव की सम्भावना बन रही है। मेहनत अधिक करनी होगी। धन लाभ होगा मगर साथ ही खर्चे भी हो सकते है। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं जिसके कारण सेहत बिगड़ सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें।

कन्या राशि

मन आज बहुत खुश रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। कार्य में गति लाए, आलस्य से कार्य बिगड़ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, संयत रहें। वाहन सुख की प्राप्ति के अच्छे योग बने हुए है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशि

आवेश में आकर क्रोध करने से बचें, भरी पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें, अधिक खर्च हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, परन्तु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। वाणी में मधुरता लाइए। नौकरी में तरक्की हो सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आत्मविश्वास भरपूर होगा, परन्तु बातचीत के समय सावधान रहें। सेहत के प्रति लापरवाही न करें, कारोबार में तरक्की होगी। मेहनत भी अधिक रहेगा। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क होगा जिससे मानसिक शान्ति रहेगी। यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है। मित्र के सहयोग से कारोबार को नई दिशा भी मिलेगी।

धनु राशि

मन में आए बुरे विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के सुगम योग हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने खर्चों पर अधिक ध्यान दें, नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

मकर राशि

आज आप क्रोध करने से बचिए आपकी जीवा आज नुकसान करवा सकती है। किसी सम्पत्ति से आय में वृद्धि के योग है। कारोबार में भागदौड़ अधिक हो सकती है। धार्मिक या मांगलिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

कुंभ राशि

मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। मेहनत अधिकता करनी होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रखे, बाद बिगड़ सकती है। उच्च शिक्षा के लिए घर-परिवार से दूर जाना हो सकता है।

मीन राशि

सेहत के प्रति ध्यान रखे, बदलते मौसम के कारण सेहत बिगड़ सकती है। सन्तान की सेहत का भी ध्यान रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे सुख प्राप्ति होगी। खर्चों में वृद्धि भी हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, धैर्य रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button