CelebrityEntertainmentFeaturedLatest NewsLifeStyleMake-up

विक्रम वेधा के टीजर ने लगाई आग, जानिए महज 24 घंटे में मिले कितने करोड़ व्यूज

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है, जिसे 24 घंटे में 2 करोड़ 24 लाख व्यूज सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर मिले हैं। जो यह दर्शाता है कि इस टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है और यह पूरी तरह से एंटरटेनमेंट पैकेज हो सकती है। विक्रम वेधा का टीजर यूट्यूब और ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा हैl यूट्यूब पर इसे 9.4 मिलियम लाइक्स मिल चुके हैंl वहीं टीजर को फिल्म इंडस्ट्री से भी काफी सराहना मिली हैl फिल्म के टीजर को अभी तक विकी कौशल, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, राकेश रोशन, सारा अली खान, आलिया भट्ट, जोया अख्तर, सोनाक्षी सिन्हा, वाणी कपूर, कटरीना कैफ, कृति सेनन, वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा और सुनिधि चौहान ने लाइक किया था।

फिल्म में विक्रम की भूमिका सैफ अली खान निभा रहे हैंl वह एक पुलिस के रोल में नजर आएंगेl वहीं गैंगस्टर की भूमिका ऋतिक रोशन निभा रहे हैंl उनकी भूमिका का नाम वेधा होगाl फिल्म 2017 की फिल्म की एडेप्टेशन ही हैl इस फिल्म में विजय सेथूपति और आर माधवन की अहम भूमिका थीl इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री ने किया थाl

विक्रम वेधा को टी-सीरीज प्रेजेंट कर रही हैं, और फिल्म का निर्माण भूषण कुमार ने किया हैl यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है l ऋतिक रोशन इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैl वह सोशल मीडिया पर भी अक्सर फिल्म से जुड़ी अपडेट देते रहते हैl इस फिल्म में उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा हैl

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button