FeaturedFinanceHealthLatest NewsLifeStyleNationalPoliticsStates

नासा ने कहा, समुद्र में गिरा था चीनी रॉकेट, ड्रैगन ने नहीं दी थी जानकारी

नासा ने कहा, समुद्र में गिरा था चीनी रॉकेट, ड्रैगन ने नहीं दी थी जानकारी

नासा ने दावा किया है की चीन का एक रॉकेट शनिवार को हिंद महासागर में गिरा है, लेकिन चीन की ओर से इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। अंतरिक्ष के क्षेत्र में इन दिनों सभी देश आगे निकलना चाह रहे हैं, इसके लिए उनकी ओर से शक्तिशाली रॉकेट बनाने के साथ ही उपग्रह भी लॉन्च किए जा रहे हैं। लेकिन इन उपलब्धियों के बीच अंतरिक्ष के क्षेत्र को लेकर कुछ खतरे भी हैं। ऐसा ही एक खतरनाक हादसा शनिवार को होते-होते टल गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दावा किया है चीन का एक रॉकेट शनिवार को हिंद महासागर में गिरा है। यह कहां गिरेगा या इसका कितना प्रभाव होगा, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। ऐसे में अगर यह आबादी क्षेत्र में गिरता तो बहुत अधिक नुकसान हो सकता था।

अमेरिकी स्पेस कमांड का कहना है कि चीन का लॉन्ग मार्च 5बी रॉकेट स्थानीय समयानुसार शनिवार को शाम करीब 4.45 बजे हिंद महासागर में गिरा था। इस बीच नासा ने चीन की ओर से इस संबंध में कोई भी जानकारी ना दिए जाने पर उस पर सवाल उठाए हैं। नासा का कहना है कि इस रॉकेट का कबाड़ कहां गिरेगा, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं थी। नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नीलसन का कहना है कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले सभी देशों को तय किए गए नियमों का पालन करना चाहिए। हमेशा किसी भी प्रायोजित घटना की जानकारी पहले ही दी जानी चाहिए। रॉकेट के गिरने जैसी घटनाओं का ताकि सही आकलन करके पता लगाया जा सके कि यह कहां गिरेगा। इससे बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता है। देश ऐसा करके धरती पर रहने वाले लोगों के जीवन को बचा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button